Posts

इतिहास के पन्नों से क्यों महत्वपूर्ण है आज का दिन

Image
आइए जानते हैं इतिहास में आज के दिन घटित कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ । 22 अगस्त यानी आज के दिन घटित घटनाएँ हैं:- 1 .  गांधी जी ने नेटाल भारतीय कांग्रेस (NIC) का गठन किया  । 2. मद्रास ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा स्थापित किया गया । 3. वारेन हेस्टिंग्स की पुण्यतिथि 4. महात्मा गांधी ने जलाए विदेशी कपड़े 1. गांधी जी ने नेटाल भारतीय कांग्रेस (NIC) का गठन किया । नेटाल भारतीय कांग्रेस (NIC) का गठन 1894 में महात्मा गांधी द्वारा नेटाल(दक्षिण-अफ्रीका ) में भारतीय व्यापारियों के खिलाफ हो रहे भेदभाव से लड़ने के लिए बनाया था। नेटाल इंडियन कांग्रेस गठित होने वाली पहली भारतीय कांग्रेस संगठन थी। इस संगठन के बाद  ट्रांसवाल इंडियन कांग्रेस (TIC) और केप इंडियन कांग्रेस का गठन हुआ, और फिर बाद में इन तीनों ने मिलकर 1919 में दक्षिण अफ्रीकी भारतीय कांग्रेस (SAIC) का गठन किया। और 1920 के दशक से तीनों संगठन ने दक्षिण अफ्रीकी भारतीय कांग्रेस(SAIC) के तहत कार्य किया। NIC में कट्टरपंथी विचारधारा का आगमन 1930-1940 के दशक में NIC में अधिक कट्टरपंथी नेतृत्व दिखा जब डॉ. जीएम नायकर...

Tomato Flue: छोटे-छोटे बच्चों को बना रहा है अपना शिकार।

Image
क्या हैं टमाटर फ्लू टमाटर फ्लू( Tomato Flue) एक तरह का वायरल इंफेक्शन है। इसे टमाटर बुखार भी कहा जाता है। टमाटर फ्लू होने पर बच्चों को अज्ञात बुखार का अनुभव होता है। टमाटर फ्लू का नाम पूरे शरीर में लाल चकत्ते होने के आधार पर पड़ा जो धीरे-धीरे टमाटर के आकार का हो जाता है।  बीमारी के लक्षण - एक संक्रमित बच्चें के लक्षण 1. प्राथमिक लक्षण - इसके प्राथमिक लक्षण चिकनगुनिया के समान होते हैं, जैसे i).तेज बुखार, ii).चकत्ते और iii).जोड़ों में तेज दर्द शामिल हैं। 2. अन्य  लक्षण - अन्य लक्षण डेंगू में प्रकट होने वाले लक्षणों के समान हैं, जैसे i)थकान ii)मतली iii) उल्टी iv)दस्त v) बुखार vi)निर्जलीकरण vii)जोड़ों की सूजन viii) शरीर में दर्द इत्यादि। किन उम्र के बच्चों में फैल रही यह बीमारी 5 साल से कम उम्र के बच्चे इस वायरल संक्रमण से जूझ रहे हैं। अभी तक यह संक्रमण सिर्फ 5 साल से कम उम्र के बच्चों को अपना शिकार बना रही हैं। सबसे पहले कहाँ देखी गई यह संक्रमण इस संक्रमण की पहचान सबसे पहले केरल के कोल्लम जिले में 6 मई, 2022 को हुई थी और 26 जुलाई, 2022 तक, 5...

ब्रिटिश P.M के प्रवर दावेदार भारतीय मूलवंश के ऋषि सुनक की इस मुकाम तक पहुंचने की कहानी।

Image
जीवन-परिचय ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को साउथेम्प्टन, हैम्पशायर, इंग्लैंड में हुआ। उनके माता-पिता (यशवीर ( पेशे से डॉक्टर)और उषा सुनक( पेशे सेफ़ार्मासिस्ट.)) भारतीय पंजाबी हिंदू हैं। वह तीन भाई-बहन हैं(जिनमे ऋषि सबसे बड़े हैं)। सुनक के भाई संजय मनोवैज्ञानिक हैं और उनकी बहन राखी संयुक्त राष्ट्र के फंड और कार्यक्रमों के प्रमुख के रूप में काम करती हैं. उनके दादा-दादी भारत के पंजाब प्रांत में पैदा हुए थे, और 1960 के दशक में पूर्वी अफ्रीका से अपने बच्चों के साथ यूके चले गए थे। ऋषि की शिक्षा-दीक्षा ऋषि ने विनचेस्टर कॉलेज(इंग्लैंड) से स्कूली शिक्षा हासिल की. फिर उन्होंने लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र में फर्स्ट स्थान के साथ स्नातक किया. फिर 2006 में, उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया से एमबीए की डिग्री प्राप्त की. पारिवारिक जीवन ऋषि ने अगस्त 2009 में भारतीय अरबपति, इंफोसिस के संस्थापक, एन. आर. नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की. वे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए मिले थे। उनकी दो बेटियां भी हैं. अक्षता अपने पिता की नि...