इतिहास के पन्नों से क्यों महत्वपूर्ण है आज का दिन
आइए जानते हैं इतिहास में आज के दिन घटित कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ । 22 अगस्त यानी आज के दिन घटित घटनाएँ हैं:- 1 . गांधी जी ने नेटाल भारतीय कांग्रेस (NIC) का गठन किया । 2. मद्रास ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा स्थापित किया गया । 3. वारेन हेस्टिंग्स की पुण्यतिथि 4. महात्मा गांधी ने जलाए विदेशी कपड़े 1. गांधी जी ने नेटाल भारतीय कांग्रेस (NIC) का गठन किया । नेटाल भारतीय कांग्रेस (NIC) का गठन 1894 में महात्मा गांधी द्वारा नेटाल(दक्षिण-अफ्रीका ) में भारतीय व्यापारियों के खिलाफ हो रहे भेदभाव से लड़ने के लिए बनाया था। नेटाल इंडियन कांग्रेस गठित होने वाली पहली भारतीय कांग्रेस संगठन थी। इस संगठन के बाद ट्रांसवाल इंडियन कांग्रेस (TIC) और केप इंडियन कांग्रेस का गठन हुआ, और फिर बाद में इन तीनों ने मिलकर 1919 में दक्षिण अफ्रीकी भारतीय कांग्रेस (SAIC) का गठन किया। और 1920 के दशक से तीनों संगठन ने दक्षिण अफ्रीकी भारतीय कांग्रेस(SAIC) के तहत कार्य किया। NIC में कट्टरपंथी विचारधारा का आगमन 1930-1940 के दशक में NIC में अधिक कट्टरपंथी नेतृत्व दिखा जब डॉ. जीएम नायकर...